मुकेश कुमार –
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ईरगांवा में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। करीब 11 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत इस भवन में निर्माण मानकों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, भवन निर्माण में नियमित 6 छड़ के स्थान पर केवल 4 छड़ का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण भविष्य में कमजोर साबित हो सकता है। यह न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग है, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।
स्थानीय लोगों का आरोप:
एसडीओ, इंजीनियर, सरपंच और सचिव की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग हो रहा है।
निर्माण स्थल पर कोई निगरानी नहीं हो रही, और ना ही गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
ग्रामीणों ने इसे भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण बताया है और जल्द जांच की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग:
तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।
तकनीकी जांच समिति गठित कर पूरे निर्माण की गुणवत्ता जांच कराई जाए।
दोषी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन से अपील:
सरगुजा कलेक्टर और लुण्ड्रा विधायक से ग्रामीणों ने अपील की है कि इस मामले में सख्त जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित और मजबूत भवन मिल सके