गोंदिया :- पूज्य बाबा गुरमुख दास सेवा समिति गोंदिया,भगवान झूलेलाल धाम गोंदिया,के तत्वाधान में भगवान झूलेलाल चालीसा महोत्सव 2025 के अंतर्गत निशुल्क रोग निदान शिविर का उद्घाटन गोंदिया के लाडले विधायक माननीय श्री विनोद अग्रवाल के शुभ हस्ते,डॉ दीपक बाहेकर, डॉ विकास जैन, डॉ रोशन कानतोड़े,डॉ लता जैन, डॉ रिया मनुजा,व लगभग 30 डॉक्टर्स की टीम और सिंधी समाज के दरयानोमल आसवानी, इंद्रकुमार होतचंदानी,साजनदास वाधवानी,लक्ष्मण तोलानी, राजेश शिवलानी,अनिल हुँदानी, संस्था के सुनील उबरानी के प्रमुख अतिथ्य, और समाज के असंख्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ




कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान झूलेलाल जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पूजा आरती कर प्रारम्भ किया, उसके बाद सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह और बुके देकर स्वागत किया गया,
उपस्थित अतिथियों में, डॉ विकास जैन,डॉ दीपक बाहेकर, डॉ रोशन कानतोड़े, दरयानोमल
आसवानी, इंद्रकुमार होतचंदानी राजेश शिवलानी,अनिल हुँदानी, और डॉक्टर लता जैन ने सिंधी भाषा मे अपने विचार रखे!
कार्यक्रम के उद्घाटन में श्री विनोद अग्रवाल ने निर्माणाधीन भगवान झूलेलाल धाम मे पूरा -पूरा सहयोग देने का वचन दिया
इस अवसर पर भगवान झूलेलाल धाम गोंदिया का निर्माण करने के लिए मनीष वाधवानी व योगेश मूलचंदानी और उनकी युवा टीम की सभी ने अपने विचारों में बहुत तारीफ की!
आज के इस शिविर में 412 लोगों ने निशुल्क जाँच करवाई!
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ हरीश कुमार खत्री, प्रस्तावना योगेश मूलचंदानी, और आभार मनीष वाधवानी ने किया!