बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी के हेमंत कुमार ने जानकारी दी है कि बिलासपुर के बहतरई स्टेडियम में 27 जुलाई 2025 से लेकर 29 जुलाई 2025 तक पांचवी सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीएम हाउस छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि मंडल के सदस्य माननीय श्री खूब लाल ध्रुव जी एवं

समाजसेवी श्री करण गोयल जी के साथ मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री टोखन साहू जी के प्रतिनिधि श्री नितेश साहू जी उपस्थित थे मंच पर अतिथि गणों में राष्ट्रीय ग्रेपलिंग संघ के महासचिव माननीय श्री बिरजू शर्मा जी एवं भारतीय ग्रेपलिंग रेसलिंग संघ के अध्यक्ष माननीय श्री दिनेश कपूर जी एवं भारतीय रेसलिंग संघ के कोषाध्यक्ष श्री विनोद शर्मा जी की गरिमा में उपस्थिति रही के हेमंत कुमार ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों ने भाग लिया लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुजरात द्वितीय स्थान पर छत्तीसगढ़ एवं तीसरे स्थान पर हरियाणा रहे



मंच पर कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ के ग्रेपलिंग रेसलिंग संघ के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद रियाज खान ने किया इस प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजर प्रेसिडेंट मिस्टर रॉकी साहू एवं बिलासपुर ग्रेपलिंग रेसलिंग संघ की सचिव सुश्री दीप्ति साहू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष अनिला शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग रेसलिंग संघ के कोषाध्यक्ष श्री चिंतामणि चक्रधारी ग्रेपलिंग रेसलिंग संघ छत्तीसगढ़ के प्रबंध संचालक श्री शैलेश दिक्षित जी रायपुर जिला ग्रेपलिंग रेसलिंग अध्यछ श्री मति शिल्पा दीक्षित जी छत्तीसगढ़ की तकनीकी डारेक्टर
अंतरा सारथी एवं कार्तिक स्वामी सर एवं छत्तीसगढ़ से गणमान्य नागरिक पुलिस प्रशासन बिलासपुर उपस्थि थे इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने 27 गोल्ड 24 सिल्वर 39 ब्रोज प्राप्त किये



प्रथम बार राष्ट्रीय स्तरीय खेल का आयोजन बिलासपुर में किया गया था जो की सभी के सहयोग से मार्गदर्शन से सफल रहा, बाहर से आए हुए सभी खिलाड़ियों ने यहां के व्यवस्था को देखा और यहां के वातावरण और लोगों से मिले प्यार आयोजन करताओ के द्वारा की गई सुविधाओं से संतुष्ट हुए बहुत प्रसन्न हुए, और खेल का बहुत आनंद लिया हर जीत अलग बात है पर दिल से सभी ने अपने ईस खेल में अपना 100% प्रदर्शन करने का प्रयास किया, छत्तीसगढ़ मेजबान था और यहां के खिलाड़ियों को भी बाहर से आए खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिला और फिर भी यहां के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी मेहनत की और पूरे देश में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहा



इस तीन दिवसीय खेल को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा वह सीजी क्राइम रिपोर्टर के प्रधान संपादक कुमार पोपटानी विशेष तौर पर खेल को कवर किया