गुढ़ (अखंड सत्ता)-गुढ़ तहसील के राजस्व विभाग द्वारा बहाल कराए गए आम रास्ते को अतिक्रमणकारियों ने एक दिन के भीतर ही दोबारा कर दिया बंद, जिससे पूरे इटार गांव में तनाव एवं अराजकता का माहौल फैल गया है।
बताया जा रहा है कि रास्ता बंद करने वाले अतिक्रमणकारी गुढ़ तहसील न्यायालय के आदेश की सरेआम अवहेलना कर रहे हैं।एक अनाबेदिका महिला द्वारा खुलेआम यह कहा गया कि “मैं किसी भी न्यायालय और किसी भी आदेश को नहीं मानती।”
प्रश्न यह उठता है कि यदि इसी तरह अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते रहेंगे, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा?
आवेदकों द्वारा गुढ़ नायब तहसीलदार से पुनः अतिक्रमण हटवाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है, जिससे आमजन का न्यायालय एवं प्रशासन में विश्वास बना रहे।