समान थाना पुलिस ने आकेला सुल्ताना और पति असलम निवासी वाणसागर कॉलोनी के खिलाफ दर्ज किया मामला
आरोपी निजी स्कूल की संचालिका रही, रुपए लेकर दंपति फरार
रीवा। धन दोगुना करने का लालच देकर 25 महिलाओं से करीब 8 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जांच के बाद समान थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िताओं ने एसपी से की थी शिकायत
सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार, महिलाओं ने दंपति के खिलाफ ठगी की शिकायत की थी। बीते दिनों बड़ी संख्या में पीड़िताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दंपति पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
निजी स्कूल संचालिका थी आरोपी महिला
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला आकेला सुल्ताना एक निजी स्कूल की संचालिका रही है। दंपति ने पैसा डबल करने की योजना के नाम पर महिलाओं से रकम जमा कराई। भरोसा जीतने के बाद करीब 8 करोड़ रुपए लेकर दोनों फरार हो गए।
समान थाने में दर्ज हुआ अपराध
शिकायत के आधार पर समान थाना में आकेला सुल्ताना और उसके पति असलम निवासी वाणसागर कॉलोनी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी दंपति की तलाश में जुट गई है।
