सतना (अखंड सत्ता)
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नागेंद्र सिंह ने आज सतना पहुंचकर स्वर्गीय यशवंत सिंह सोमवंशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक ने दिवंगत के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह ने स्वर्गीय यशवंत सिंह सोमवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक संवेदना व्यक्त करने के अवसर पर श्री हेतराज सिंह, गिरिराज सिंह सहित अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
