पीड़ित महिला नागपुर की प्रॉपर्टी डीलर है, पति सेना में है और बाहर रहता है, महिला के स्कूल के दोस्त अय्याज़ ताज मदारे ने प्लाट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था। महिला का आरोप है कि पिछले साल फरवरी में अय्याज़ उसे एक होटल ले गया। उनके साथ गंदा काम किया और वीडियो बना ली।
वीडियो पति को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और 4 लाख रुपए वसूले। पिछले महीने महिला को नागपुर के कमलेश्वर ले गया वहां हजरत मौलाना ने सम्मोहन और तिलस्मी रस्मों के जरिए महिला का धर्म परिवर्तन कराया, अय्याज़ के साथ जबरन निकाह पढ़वा दिया आरोप है कि मांस खाने पर भी मजबूर किया गया।
फिलहाल, पुलिस ने अय्याज़ ताज़ मदारे और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। हजरत मौलाना छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश का रहने वाला है और फरार है उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन धर्मांतरण के अलावा महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य मानवीय अनिष्टकारी व अघोरी प्रथाएं और जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
