थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
- आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का बटनदार चाकू व ब्लैक रंग की होंडा एक्टिवा किया गया जप्त।
- आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत की जा रही कार्यवाही।
नाम आरोपी राहुल रजक पिता दिनेश रजक उम्र 19 वर्ष निवासी विकास नगर वार्ड नंबर 15थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 11.06.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अड्डेबाजी चेकिंग व चाकूबाजों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने चकरभाठा पुलिस थाना क्षेत्र में रवाना हुई बीएसपी रोड पर अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान राहुल नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार लोहे का बटनदार चाकू लेकर अपनी ब्लैक रंग की होंडा एक्टिवा में लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते मिला जिसे पुलिस स्टाफ ने तत्काल पकड़ लिया और अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का बटनदार चाकू व होंडा एक्टिवा को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत विधिवत कार्यवाही की जा रही हैं।
- 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील –
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
