उत्तर प्रदेश के विमानन क्षेत्र में आज नया इतिहास रच गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गए हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ़्लाइट 6E-2278 यहाँ सुरक्षित रूप से लैंड हुई। नए हवाई अड्डे पर इस पहली कमर्शियल उड़ान का यात्रियों ने तालियों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया। पहले दिन विशेष उड़ान में 170 से अधिक ऐसे किसान ज़ेवर से लखनऊ की यात्रा किए जिन्होंने इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी।यह विमान जेवर से अपनी आगे की यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु के लिए रवाना होगा, जहाँ इसके सुबह 11:05 बजे उतरने का समय निर्धारित है।
