चकरभाटा। पूज्य रियासती पंचायत संत कंवर राम धर्मशाला, चकरभाटा कैंप के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ संपन्न हुआ। समाज के लिए यह अवसर हर्ष एवं गौरव का विषय रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नए भवन के निर्माण को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
2 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित पूज्य रियासती पंचायत की आम सभा में धर्मशाला के पुराने भवन को हटाकर उसके स्थान पर नवीन, आधुनिक एवं सुविधायुक्त भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। पंचायत अध्यक्ष श्री मनोहर लाल मलघानी जी ने प्रस्तावित भवन की विस्तृत रूपरेखा समाजजनों के समक्ष रखी। उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का स्वागत किया।
बैठक के पश्चात संत शिरोमणि कंवर राम साहिब के पावन छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धापूर्वक वंदन किया गया। इसके बाद “जय संत कंवर राम साहिब” के जयघोष के बीच समाज के संरक्षकगण के करकमलों से विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने नव निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने और धर्मशाला के माध्यम से समाज को बेहतर सुविधाएं मिलने की मंगलकामना की। साथ ही सभी ने निर्माण कार्य में तन, मन एवं धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
ये रहे उपस्थित
संरक्षकगण:
श्री दादूमल कुकरेजा, श्री तीर्थ दास आडवानी, श्री लक्ष्मण दास धीरवानी, श्री वाधू राम रोहरा एवं श्री किशन चंद छाबड़ा।
पदाधिकारी:
श्री मनोहर लाल मलघानी — अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार छाबड़ा — कार्यकारिणी अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार मलघानी — सचिव एवं श्री आशीष कुमार खत्री — कोषाध्यक्ष।
कार्यकारिणी सदस्य:
श्री रामचंद्र चावला, श्री राजकुमार हसवानी, श्री मोहनलाल कुकरेजा, श्री देवानंद मलघानी, श्री सुनील सिरवानी, श्री हुकूमत राय मलघानी, श्री दीपक कुमार नवलानी, श्री अशोक कुमार धीरवानी, श्री राम कुमार रामानी एवं श्री विनोद कुमार चावला (मीडिया प्रभारी) सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
