बिलासपुर-जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में श्रीमती हेमलता साहू को महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला देसहा साहू समाज में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर जिला देसहा साहू समाज के अध्यक्ष बंसत साहू, कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू तथा सचिव पुन्नीराम साहू उपाध्यक्ष तिरिथ राम साहू लवकुश साहू के साथ समाज के समस्त संभागीय, जिला एवं केंद्रीय से संतोष साहू,हेमन्त साहू, पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित महिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती हेमलता साहू से सौजन्य मुलाकात की।
पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर जीत की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष बंसत साहू ने कहा कि समाज की बेटी का अधिवक्ता संघ में इस पद पर चयन होना पूरे साहू समाज के लिए गौरव का विषय है। इससे समाज की अन्य महिलाओं एवं युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
श्रीमती हेमलता साहू ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगी और अधिवक्ता हित में सदैव तत्पर रहेंगी।
इस सौजन्य मुलाकात के दौरान साहू समाज के वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न प्रकोष्ट के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
