🚩सत्य सनातन धर्म की जय🚩
रीवा :- सावन के पावन मास में चिरहुला कालोनी,रीवा स्थित श्री सच खंड धाम उदासीन सनातन मंदिर में अखिल भारतीय सिंधू साधू समाज ट्रस्ट के प्रदेश सलाहाकार स्वामी सरुपदास जी के तत्वावधान में उदासीनाचार्य जगद्गुरु श्री श्रीचन्द्र भगवान एवं सतगुरुओं की अपार कृपा से तीन दिवसीय 51 हजार महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का कल सुखद समापन हुआ!

स्वामी सरुपदास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म अनुसार सावन मास में महामृत्युंजय जाप का बहुत बड़ा महत्व है और स्वामी जी की बड़ी इच्छा थी कि समाज और विश्व कल्याण अर्थ आश्रम में ऐसा अनुष्ठान होना चाहिए जिससे आश्रम से जुड़े सभी भक्तगण इसका लाभ लें सके!
स्वामी जी ने बताया कि दि. 29.7.2025 मंगलवार नागपंचमी के दिन इस अनुष्ठान का प्रारंभ पंडितो के द्वारा वेदिक मंत्रों का पाठ करके हुआ! पांच पंडितो द्वारा महामृत्युंजय जाप तीनों दिन चलता रहा,जिसमें अनेक भक्तों ने तीनों दिन आ के दर्शन लाभ कर पुण्य अर्जित किये,और कल दिं 31.7.2025 दिन गुरुवार को समापन के दिन आने वाले सभी भक्तों ने हवन यज्ञ में अपने अपने हिस्से की आहुति दे कर इस पावन और विशाल अनुष्ठान का लाभ लिया ! सनातन धर्म की रीति अनुसार इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रुप में हर्षित उदासी एवं केसर उदासी ने तीनों दिन सुबह शाम पूजन, रुद्राभिषेक,हवन यज्ञ एवं आरती करके परम पावन आर्शीवाद प्राप्त किया!


और कल ही सिन्धु समाज के समाज सेवी,मिलनसार और हंसमुख स्वाभाव के अशोक मंजानी पप्पू भाई का जन्मदिवस केक प्रशाद का भोग लगाकर मनाया गया! स्वामी जी ने शाल पखर डालकर और सभी भक्त जनों ने बुके दे कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी!
कल समापन अवसर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक,मातायें बहनें और बच्चे शामिल हुए!
स्वामी जी ने सबका आभार प्रकट करते हुए सभी भक्तों जनो को इस महाआयोजन की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी!