*यातायात पुलिस बिलासपुर
🔹

🔹जनवरी 2026 से अब तक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 173400 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध ITMS एवं ई-चालान प्रणाली के माध्यम से की गई, ई- चालान की कार्यवाही।**🔹बिलासपुर यातायात पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की कड़ी चेतावनी**🔹यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी चालान शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में की गई गाइडलाइन जारी**🔹निर्धारित समय अवधि पर चालान शुल्क जमा नहीं करने वाले प्रकरण भेजे जा रहे हैं माननीय न्यायालय* *🔹बार बार यातायात नियमों के उल्लंघन और माननीय कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण तथा नीलामी की जा रही प्रक्रिया**🔹यातायात पुलिस बिलासपुर की वाहन चालकों व आम नागरिकों से अपील यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षा मानकों का करें संवेदनशीलता पूर्वक पालन* पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा नागरिकों को सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन हेतु निरंतर सभी आयामों पर कार्य की जा रही है साथ ही नागरिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑनलाइन चालान प्रक्रिया के बारे में नियमित रूप से जानकारियां दी जा रही है यातायात के उल्लंघन पर जारी चालान शुल्क को वाहन चालक स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से किस तरीके से जमा कर सकते है इस संबंध में पूर्व में कंप्लीट गाइडलाइन जारी की गई है वर्तमान में पुनः इस संबंध में आम नागरिकों को प्रक्रियात्मक जानकारियां प्रदान की जा रही है। विदित हो कि यातायात नियमों की उल्लंघन पर ऑनलाइन माध्यम से जारी चालान की ऑनलाइन जमा करने हेतु निर्धारित पोर्टल ई चालान परिवहन में अभी सॉफ्टवेयर अपडेशन का कार्य चल रहा है वर्तमान में नेक्स्ट जेन ई चालान (NextGen eChallan) के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी चालान की शुल्क ऑनलाइन माध्यम से वाहन चालक जमा कर सकते हैं किसी भी प्रकार के पोर्टल में सर्वर में व्यवधान की स्थिति में वाहन चालक आई टी एम एस के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) बिल्डिंग (भवन) जाकर स्वयं भी यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित कर ऑनलाइन माध्यम से चालान शुल्क को आन लाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। सर्वजन हेतु सादर विदित हो कि किसी भी वाहन चालक के द्वारा वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन माध्यम से वाहन चालक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी जानकारियां तथा मोटर व्हीकल एक्ट के सुसंगत धाराओं की जानकारी सहित चालान शुल्क की जानकारी प्रदान कर दी जाती है साथ ही सात दिवस के अंदर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से रजिस्टर्ड पते पर वाहन चालक के घर हार्ड कॉपी में चालान की कॉपी भेजी जाती है। उक्त दिवस के अंदर जमा करने के निर्देश के पश्चात लगातार वाहन चालकों को यह मैसेज प्रदान की जाती है ताकि वाहन चालक शीघ्र ही अपने चालान शुल्क को जमा कर सके। चालान शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में नियत अवधि पश्चात उक्त चालान संबंधी समस्त जानकारियां माननीय न्यायालय अंतरित कर दिया जाता है माननीय न्यायालय में ई कोर्ट के माध्यम से एक महीने तक प्रकरण को सुनी जाती है तथा एक महीने पश्चात नियमित कोर्ट की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है जहां से ऑनलाइन माध्यम से नोटिस लगातार संबंधित वाहन चालक के मोबाइल पर भेजी जाती है। इन नोटिस के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वाहन चालक के लाइसेंस का निलंबन एवं निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है जिन वाहनों में मोटर व्हीकल एक्ट की गंभीर धाराएं अधिरोपित होती है और वाहन चालकों को बार-बार नोटिस के बावजूद भी कोर्ट उपस्थित नहीं होते ऐसे वाहनों को कोर्ट के द्वारा नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु आदेशित की जाती है इसके संबंध में पूर्व में भी आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को अवगत कराई जा चुकी है अतः समस्त नागरिकों से यातायात पुलिस बिलासपुर की अपील है कि ऐसे वाहन चालक जिन्होंने अपने चालान शुल्क जमा नहीं किए हैं वे शीघ्रतापुर्वक अपने शुल्क जमा कर लें ताकि न्यायालय के किसी भी आगामी प्रक्रिया हेतु उन्हें अतिरिक्त समय से बचा जा सके। विदित हो कि यातायात पुलिस द्वारा जनवरी 2026 से अब तक के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ITMS एवं ई-चालान प्रणाली के माध्यम से 173400 से अधिक ई चालान की कार्यवाही की गई है। जिसमें से अधिकांश वाहन चालकों ने अधिरोपित चालान शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर कर दिए हैं परंतु कुछ वाहन चालकों के द्वारा अभी भी चालान शुल्क जमा नहीं की जा रही है इस हेतु संबंधित वाहन चालक को मैसेज के माध्यम से बार-बार नोटिस भी भेजी गई है। इसके बावजूद भी कई वाहन चालकों के द्वारा नोटिस के परिपालन में चालान की राशि जमा नहीं की जा रही है ऐसे समस्त वाहन चालकों के प्रकरण आरटीओ भेज कर लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। अतः समस्त वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहन के लंबित ई-चालानों की स्थिति की जांच कर निर्धारित शुल्क समय पर जमा करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने लंबित चालानों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। यातायात पुलिस की अपील: सुरक्षित यातायात, सुगम आवागमन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। यातायात पुलिस बिलासपुर की समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि सड़कों पर चलते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षा मानकों एवं माप डंडों का विशेष ध्यान रखें। ट्रैफिक सेंस एवं यातायात अनुशासन के प्रति संवेदनशील बने। महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठजनों एवं बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष सहयोगी यात्री के रूप में नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि बिलासपुर को हम एक बेहतर आवागमन युक्त शहर व जिला के रूप में विकसित कर पाए तथा आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की बाधाओं का सामना न करना पड़े।
