मुकेश कुमार –
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बेलदगी में 6 अगस्त की रात लगभग 11 बजे दो शराबी व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर लड़ाई-झगड़ा किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित पत्रकार ने 7 अगस्त को लखनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया, लेकिन पावती (रसीद) तक नहीं दी गई। वहीं, विरोधियों का कथित झूठा FIR तुरंत दर्ज कर लिया गया।
पत्रकार ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन गलत तत्वों का साथ दे रहा है, जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है। उन्होंने इस मामले में दर्ज झूठे FIR को रद्द करने की मांग की है और सरगुजा SP व कलेक्टर से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की है।
पीड़ित का कहना है कि यह “डबल इंजन सरकार” की न्याय और सुरक्षा की नीति के विपरीत है और इससे आमजन में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।