फैशन डिजाइनर , बुटीक एवं ब्रैंड ऑनर करेंगे अपने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व
जयपुर / भारत के गुलाबी नगर जयपुर के जी स्टूडियो में फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मिस इंडिया शो आयोजित किया जाएगा।हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल रॉयल आर्किड के साथ दिसम्बर 2025 को होने वाले इस आयोजन का वेन्यू पार्टनर जी स्टूडिओ होगा।इवेन्ट में भारत के विभिन्न राज्यों से चुने हुए फैशन डिजाइनर्स , ब्रैंड ऑनर एवं बुटीक ऑनर मॉडल्स की रचनात्मक वॉक पर परिधानों के कलेक्शन प्रदर्शित करेंगे।कार्यक्रम में भाग लेने वाले फैशन डिजाइनर्स , ब्रैंड ऑनर ओर बुटीक ऑनर्स को अपने-अपने राज्यों की कैटेगिरी में अवार्ड दिया जाएगा। गौरतलब है की फैशन जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जहाँ प्रत्येक डिजाइनर को एक यूनिक आईडी दी जाएगी जिसके तहत सभी सोशल मीडिया माध्यमों व प्रचार-प्रसार से उनके हुनर को वैश्विक पहचान मिलेगी।प्रतिभागियों को यूनिक आईडी के तहत अपने गारमेन्ट कलेक्शन को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने ओर बेचने की सहूलियत भी मिलेगी। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लाइव दिखाए जाने वाले नवीनतम तकनीक पर आधारित इस इवेन्ट में दुनियाभर से मॉडल्स भाग लेंगी। फॉरएवर मिस इंडिया के मंच पर मिसेज इंडिया एवं मिस्टीन इंडिया ब्यूटी पेजेन्ट के विजेताओं की क्राउन सेरेमनी भी की जाएगी।फॉरएवर स्टार इंडिया के फाउन्डर और सीईओ राजेश अग्रवाल एवं डायरेक्टर जया चौहान पर्सनल मेन्टरशिप के साथ ग्रूमिंग टिप्स व प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर फाइनल राउन्ड के प्रतिभगियों के टैलेन्ट को तराशेंगे।राजेश अग्रवाल जो की एक प्रख्यात ज्योतिषी भी हैं उन्होंने बताया की इवेन्ट को ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर तैयार किया गया है जो कि फैशन जगत में पहली बार हुआ है।राजेश ने कहा की शो के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो फॉरएवर स्टार इंडिया की वेबसाइट www.fsia.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और फैशन जगत में अपनी पहचान बनाने की ख्वाहिश रखने वाले इस बड़े अवसर का लाभ उठा सकते हैं।