बिलासपुर :- आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बिलासपुर चेप्टर व हंगर फ्री बिलासपुर द्वारा आज स्थानीय बस स्टैंड पर सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन दिवस पर अपने पितरो को विदाई देते हुए श्रद्धा पूर्वक लंगर का वितरण किया गया इस भव्य भोग भंडारे में बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों के बीच खीर पूड़ी , इडली सांभर व हलवा पुलाव के साथ फल फ्रूट का वितरण किया इस आयोजन में

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बिलासपुर से साधक समूह श्री नरेश सुल्तानिया , विकास सुल्तानिया , इंदर गुरबानी , किरन देवी सुल्तानिया , सुमन गुरबाणी , रश्मि सुल्तानिया , अरविंद अग्रवाल जी, उमाकांत साहू , संजीव अग्रवाल जी की सहभागिता रही इस गरिमामय आयोजन में सहयोग सानिध्य के लिए समाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने अपने साथियों रेखा आहुजा , सिमरन तलरेजा , रेणु गौतम , माधव मुजुमदार , राजेश खरे , नवीन पंजवानी तथा समाज सेवी अभिषेक हलवाई जी के प्रति आभार व्यक्त किया।