बिलासपुर :+ समाजसेवी संस्था शांता फाउंडेशन द्वारा सत्य साईं हेल्प वे विद्यालय नूतन चौक सरकंडा में श्रवण बाधित बालिकाओं को नवरात्रि के प्रथम दिन रतनपुर मां महामाया देवी गिरजा बंद हनुमान मंदिर एवं भैरव बाबा मंदिर के दर्शन करवाया गया शांता फाउंडेशन नवरात्र में 9 दिन विशेष सेवा करती है और रतनपुर महामाया दर्शन करने का संस्था का यह सातवां वर्ष है देवी भक्ति में 9 दिन जहां पूरा शहर भक्ति में डूबा रहता है वहां शांता फाउंडेशन लगातार सेवा कार्य कर एक नई मिसाल बनाती जा रही है


संस्था के संस्थापक नीरज गेमनानी ने कहा कि स्पेशल चाइल्ड के लिए सेवा करना संस्था का प्रमुख कार्य है और आज ऐसे स्पेशल चाइल्ड बालिकाओं को दर्शन करा कर संस्था अपने आप को धन्य मानती है ऐसे प्रेरणादायक कार्य संस्थान लगातार करने प्रतिबद्ध है यह सेवा कार्य अंशु टैक्सी,अनीता अग्रवाल और प्रशांत मोकासे के सौजन्य से संपन्न हुआ,इस सेवा कार्य में हीरानंद छुगानी,डी विनीता रॉव,जसमीत सिंह टुटेजा,प्रवीण पांडेय,सुमित टाह,अनिता तिवारी एवं विद्यालय से दीपिका मिश्रा,शांति कोकिला,निकिता,अनीता,रेखा एवं समस्त टीचर्स-स्टाफ उपस्थित रहे