बिलासपुर :- शांता फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा नवरात्रि के नव दिवस सामाजिक कार्य करने के उद्देश्य के साथ आज दिनाँक 28 सितंबर 2025 को जरूरतमंद बालिका को उनके पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद कर अपनी भूमिका निभाई।शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी नीरज गेमनानी ने बताया की ( नाम स्थान परिवर्तन) करगी रोड कोटा निवासी बालिका विभा अपने उच्च शिक्षा की अटल विश्वविद्यालय से पढ़ाई हेतु कुछ कार्य करके पूर्ण करना चाह रही थी जिसकी जानकारी मिलते ही नवरात्रि के नौ दिवस सामाजिक कार्य करने का जो हमारा उद्देश्य था उसमें से इस कार्य को हमारे द्वारा चुना गया और हमारी संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री पवन भोंसले के द्वारा आर्थिक मदद करते हुए यह सेवा कार्य पूर्ण किया गया। हमारी संस्था बालिका की उज्जवल भविष्य की कामना करती है।