कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।
यह फैसला गैंग की कनाडा में बढ़ती हिंसक गतिविधियों, जबरन वसूली, हत्याओं और समुदायों में भय फैलाने के आरोपों के आधार पर लिया गया है। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगरी ने सोमवार को यह घोषणा की। उनका कहना है कि गैंग विशिष्ट समुदायों (जैसे सिख कनाडाई नागरिकों और खालिस्तान समर्थकों) को निशाना बनाकर हिंसा, धमकियां और गोलीबारी कर रही है। यह कदम कनाडा के आपराधिक संहिता (Criminal Code) के तहत लिया गया, जिससे गैंग को 88वें नंबर पर आतंकवादी सूची में शामिल किया गया।