बिलासपुर। नवरात्री के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी प्रजापति मंगला परिवार द्वारा विगत कई सालों से मां दुर्गा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार इसी कड़ी में नवमी के शुभ दिन में महाआरती एवं माता रानी की नौ दुर्गा स्वरूपो की संजीव क्षाकियो की पूजा अर्चना की तत्पश्चात बिलासपुर ब्रह्मकुमारी प्रजापति मंगला परिवार द्वारा सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज अध्यक्ष मनीष लाहोरानी,


संरक्षक मनोहर खट्वानी, मुख्य सलाहकार मोहन मदवानी, सिंधु विद्या मंदिर अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी, किशन जेठानी, सन्नी लाहोरानी, रवि बजाज, खुबचंद लाहोरानी, अनिल बजाज, का श्री फल एवं ब्रह्मकुमारी प्रजापति की बुक देकर सम्मान किया।