बिलासपुर :- राज किशोर नगर, 03/10/2025:- ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवाकेंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में शिव अनुराग भवन में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी परिसर में सहस्त्र ज्योतिर्लिंग दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है, जो इस अनुभव को और अधिक आध्यात्मिक तथा प्रेरणादायक बनाती है। साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी स्व उन्नति के लिए जागरूक किया जा रहा है।



**कल से राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारंभ, आत्मिक शांति, ईश्वरी प्रेम की अनुभूति एवं आध्यात्मिक जागरूकता उद्देश्य **
ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने जानकारी दी कि झांकी प्रांगण में ही रविवार, 5 अक्टूबर 2025 से “राजयोग अनुभूति शिविर” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, आत्मिक शांति और ईश्वरीय प्रेम की अनुभूति कराना है। इसमें भाग लेने के लिए सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार सुबह* या शाम:* 7:00 बजे से 8:00 बजे वाली पाली में शामिल हो सकते हैं।
यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन, आत्मबल व मानसिक शांति का संचार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।