रायपुर :- सिन्धी समाज के महान सन्त पुज्य शिव शान्ती आश्रम लखनऊ के पिठाधिश्वर मर्यादा पुरुषोत्तम सन्त सांई चाण्ड्रुराम साहिब जी कि 12 नवम्बर, बुधवार को सुबह 9 बजे पुज्य शदाणी दरबार व 11 बजे से अटल बिहारी वाजपेई सभागृह रायपुर में पुण्य स्मरण सभा व अस्थि कलश दर्शन का कार्यक्रम रखा गया था
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सन्त जी के अनुयाई व समाज के लोगो ने सभा में शामील होकर पुष्पांजलि अर्पित कि

सन्त बाबा आसूदाराम सेवा समिति रायपुर प्रमुख राजेश अठवानी व श्रीचंद काछेला ने जानकारी दि कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी ने पत्र द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त कि
सभा कार्यक्रम में मुख्य रुप से पुज्य शदाणी रायपुर के सन्त सांई युधिष्ठिर लाल साहिब जी, सांई उदय लाल साहिब जी, सांई जल कुमार मसंद, छत्तीसगढ़ सिन्धु साधु मण्डल, बाबा गरिबदास सेवा मण्डल, प्रेम प्रकाश आश्रम, एस एस डी धाम, बाबा जुगतराम मिशन, बाबा गुरमुख दास सेवा समिति, पुज्य गोदड़ी धाम से अम्मा मिरा देवी जी व पवन प्रितवानी, मोवा गुरुद्वारा, सिन्धु डाक्टर फोरम, संस्था बढते कदम, महावीर नगर सिन्धी पंचायत, सन्त कवंरराम नगर युवा परिषद,


सन्त कवंरराम सेवा समिति कटोरा तलाब, शहर व छत्तीसगढ़ प्रदेश कि सभी सिन्धी पंचायतों कि संगत के अलावा सभा में विशेष रुप से शिक्षा मंत्री श्री टंकराम जी वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री कुलदीप जुनेजा, श्री अमीत चिमनानी, समाज सेवी श्री प्रेम प्रकाश मध्यानी, श्री सुरेश मिरघानी, श्री अमीत जिवन, श्री लधाराम नैनवानी, श्री चेतन तारवानी व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों व नगर वासियों ने सभा में पधार कर अस्थि कलश के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पीत कि
