बिलासपुर / चक्करभाटा:-
श्री झुलेलाल चालीहा महोत्सव में प्रयागराज उत्तर प्रदेश की मशहूर सिंगर अंकिता के द्वारा आज धमाल मचाई गई, कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 10:00 बजे भगवान झूलेलाल एवं बाबा गुरमुख दास जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण आरती करके की गई इस अवसर पर अनिल पंजवानी एवं गौरव के द्वारा भक्ति भरे भजनों की प्रस्तुति दी गई रात्रि 10:30 बजे प्रयागराज उत्तर प्रदेश की मशहूर सिंगर अंकिता के द्वारा अपनी मधुर वाणी में एक से बढ़कर एक सिंधी और हिंदी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जीसे सुनकर भक्तजन झूम उठे अपनी सुरीली आवाज से भक्तों का मन मोह लिया उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब थी गला भी खराब था वह यहां आ भी नहीं सकती थी पर जब उन्होंने अपनी इस तकलीफ के बारे में फोन पर सांई जी के सेवा दारीयो को बताया तब सांई जी ने कहा चिंता मत करो तुम्हारी तबीयत ठीक हो जाएगी भगवान झूलेलाल की रहमत कृपा तुम्हारे उपर बरसेगी और इस चालीहा महोत्सव के अवसर पर सच में भगवान झूलेलाल की रहमत मेरे ऊपर पड़ी कि मेरी आवाज भी ठीक हो गई तबीयत ठीक हो गई और मैं आज यहां पहुंची

आप सबके सामने आपके दर्शन करने और इस महोत्सव में अपनी हाजिरी लगाने सच कहते हैं लोग सच्चे मन से अगर आप फरियाद करोगे तो आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी और भगवान झूलेलाल के दर पर जो आता है कभी खाली नहीं जाता है और ऐसे तपोभूमि में आकर मैं भी धन्य हो गई वैसे तो लोग प्रयागराज में जाकर गंगा में डुबकी लगाकर धन्य महसूस करते हैं पर मैं यहां आकर अपने आप को धन्य महसूस कर रही हूं,
क्योंकि गंगा मैया भी जल है और भगवान झूलेलाल भी इस जल से निकले हैं और जल के अवतार हैं तो दोनों मेरे लिए एक सम्मान है एक माँ👩 है तो एक पिता है और दोनों की गोद में हम बच्चे खेल रहे हैं और आनंद ले रहे हैं


उनकी कृपा में उनकी छत्र साया में अपना जीवन बिता रहे हैं कार्यक्रम के आखिर में पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया आज की धूनी का आयोजन वर्मा परिवार की तरफ से किया गया वर्मा परिवार के द्वारा संत सांई लाल दास जी का स्वागत और सम्मान किया गया सांई जी ने भी उनका सम्मान किया भगवान झूलेलाल जी का छाया चित्र देकर उनकाे आशीर्वाद दिया

मशहूर सिंगर अंकिता का बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा स्वागत और सत्कार किया गया आज के इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे ओर कार्यक्रम को कवर किया