* अध्यक्ष जिला उद्योग संघ,,,,, शीत लहर के व्यापित होते ही सुदूर वनांचल के विद्यार्थियों का शाला आना प्रभावित होने लगता है कड़कड़ाती ठंड और घने वनों से आती बयार नौनिहालों के शरीर को कंपकपा देती है इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा कोटा अंचल के वनाच्छादित ग्रामों के तीन शासकीय स्कूलों के शालेय छात्र छात्राओं में स्वेटर और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया,,,

इस गरिमामय आयोजन के प्रेरणा स्रोत बिलासपुर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री अनिल सलूजा जी ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि सेवा महज एक कार्य नहीं बल्कि समाजिक सहभागिता का महोत्सव है अतः इस सेवा रूपी पर्व को मिलजुल कर संपन्न करना हमारा दायित्व है,,,, इस सादगी पूर्ण कार्यकम में ग्राम लोकबंद और डिंडोल के शालेय छात्र छात्राओं को स्वेटर , कॉपी पेन मिष्ठान तथा उपस्थित ग्रामीण महिला पुरुषों को कंबल , शर्ट पेंट जैकेट आदि का वितरण संस्था से आए सदस्यों रजनी मलघानी और सिमरन तलरेजा द्वारा करने के पश्चात् मेधावी विद्यार्थियों का मैडल पहना सम्मानित किया गया ,,, कार्यक्रम संयोजिका रेखा आहुजा जी ने इस प्रशंसनीय कार्य के संपादन में सहभागी बने निशि मुकेश पंजवानी , विमला हरियानी , नरेश पुनवानी व शिक्षिका दीप्ति दीक्षित तथा शालेय स्टॉफ तथा संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी के प्रति कोटि कोटि आभार व्यक्त किया गया।