छत्तौद के रविन्द्र साहू भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये गये यह उनके कर्मठता के कारण मिला

रविन्द्र साहू को बीजेपी के नई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों मे हर्ष व्याप्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे भाजपा के लिये तन मन धन से सहयोग व समर्पण भाव से काम करने वाले नये व युवाओं को महत्व देते हुए। अनेक पदो पर नियुक्ति किया गया है। जिसमे बहुत से लोगो को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा मे नियुक्ति प्रदान किया गया है।

बता दे कि भाजपा द्वारा की गई नई नियुक्ति मे प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद के रविन्द्र कुमार साहू जी को भी नियुक्ति प्रदान किया गया है। इससे रविन्द्र कुमार साहू जी के समर्थकों व चाहने वालों मे हर्ष व्याप्त है। रविन्द्र कुमार साहू जी के इस नियुक्ति पर शुभचिंतकों का बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं देते हुए ताता लगा हुआ है।

वही नये भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार साहू जी ने पुरी भाजपा परिवार व बलौदाबाजार विधायक व छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी व अनिल अग्रवाल जी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष सभी का भी रविन्द्र कुमार साहू जी ने कोटी कोटी प्रणाम व आभार व्यक्त किया है। वही इस नियुक्ति पर रविन्द्र कुमार साहू जी ने कहां है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे वह पुरी निष्ठा व विश्वास के साथ निभायेंगे। वही पार्टी व उच्च पदाधिकारियों के सम्मान में ध्यान मे रखते हुए काम करेगे।