(श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव में पहुंचे बिलासपुर के जन प्रतिनिधि व नेता)
बिलासपुर /चक्करभाटा:- श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के पावन अवसर पर कई संत महात्मा कई नेता भी पहुंचे और अपनी हाजिरी लगाई इसी कड़ी में आज बिलासपुर के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री से तोखन साहू जी बिल्हा नगर के विधायक धर्म लाल कौशिक जी बिलासपुर नगर के विधायक अमर अग्रवाल जी भाजपा के नेता भूपेंद्र सवन्नी जी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी जी, सीनियर एडवोकेट सुनील ओटवानी , श्रीमती निलम विजय वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका बोदरी विशेष रूप से चालिहा महोत्सव में आज चक्कर भाटा में पहुंचे अखंड ज्योत के दर्शन कर सांई से आशीर्वाद ग्रहण किया

इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा व समाज के वरिष्ठ लोगों के द्वारा किया गया मंच संचालन प्रकाश जेसवानी के द्वारा किया गया सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन कि शुरुआत भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ की और चालिहा महोत्सव की सभी भक्तजनों को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी, तोखन साहू जी अपने उद्बोधन मे संत सांई तुलसीदास जी के दोहे के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया कि आपके सामने अगर भगवान भी खड़े हैं और साथ में गुरु भी खड़े हैं तो पहले दर्शन आप गुरु का करना चाहेंगे क्योंकि गुरु के माध्यम से ही भगवान की प्राप्ति होती है तो गुरु बड़े हैं गुरु के बिना भगवान की प्राप्ति कैसे हो सकती है, और उन्होंने सिंधी समाज के बारे में कहा कि बहुत ही सेवा भावना वाला समाज है कभी भी लड़ाई झगड़े में किसी से उलझता नहीं है कोर्ट कचहरी से हमेशा दूर रहता है अपने बिजनेस और कर्म धर्म में लगा रहता है
हम अपने आप को बड़ा भाग्यशाली समझते हैं कि आज हमें यहां चालिहा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला,


पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि चालिहा महोत्सव में शामिल होने का हमें प्रत्येक वर्ष अवसर मिलता है और जब इस मंदिर का नव निर्माण हुआ था तब भी मुझे यहां आने का मौका मिला और आज भी मैं यहां पर आया हूं और हमारे यहां एक कहावत है कि कोई व्यक्ति अगर तीर्थ स्थल या धार्मिक स्थान में नहीं जा पता है अगर कोई दूसरा व्यक्ति जाता है और उसके वह पांव छू लेता है तो उसका आधा फल उस व्यक्ति को मिल जाता है और हमें यहां पर आकर बहुत खुशी हुई वह आनंद भक्ति का जो माहौल आप लोगों को देखकर मिलता है वह अलग ही है और धरमलाल कौशिक जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि आज चक्करभाटा का नाम सिर्फ बिलासपुर या प्रदेश में नहीं देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी पहुंच चुका है और झूलेलाल मंदिर के नाम से पहुंचा है संत सांई लाल दास जी के कारण पहुंचा है और हमारी पहचान भी अब इस मंदिर के नाम से चक्करभाटा के नाम से होने लगी है और यह मेरे विधानसभा क्षेत्र है तो मुझे यहां आने का हर बार अवसर मिलता है और जैसा की प्रकाश भैया आप ने कहा कि वह विधायक नहीं बोलते बल्कि इस मंदिर का सेवक मानते हैं बिल्कुल सही है मैं विधायक नहीं बल्कि यहां का सेवक हूँ जनता का सेवक भी हूं मंदिर का भी सेवक हूँ और हमेशा सेवक बनकर ही रहूंगा और मुझे खुशी है कि हमारे क्षेत्र का नाम देश-विदेश तक पहुंच गया है,


भूपेंद्र सवन्नी जी ने भी संबोधन में मंदिर के बारे में बताया और साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी कि कितना उसमें फायदा है और कितनी भारत सरकार और राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है जिसमें बिजली का बिल जीरो आएगा अगर इस योजना का लाभ आप लोग लेगे तो उन्होंने लोगों से कहा की 108000 की योजना में छूट है अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले, और चालिहा महोत्सव की सभी को बधाइयां व शुभकामनाएं दी ,
अमित चिमनानी ने भी देश में योगदान के लिए बिलासपुर के नेताओं और छत्तीसगढ़ के योगदान के बारे में जानकारी दी को कहा कि जो भी कोई बड़ा कार्य अगर होता है तो उसमें बड़ी ऊर्जा की जरूरत होती है और ऐसे अच्छे कार्य को करने के लिए धर्म-कर्म के कार्य करने के लिए हमारे संत सांई लाल दास जी भी हर साल चालिहा महोत्सव, का आयोजन करते हैं,
40 दिन तक भगवान जी की पूजा अर्चना करते हैं तपस्या करते हैं ताकि सर्व समाज का उद्धार हो सके , वरुण सांई जी के द्वारा चालिहा उत्सव और भगवान झूलेलाल के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों ने संत सांई लाल दास जी का सम्मान किया इस अवसर पर सांई जी के द्वारा भी आए हुए सभी अतिथियों को छाल पहनाकर कर स्मृति चिन्ह और श्रीफल लेकर सम्मान किया
आशीर्वाद दिया, पूरे विश्व में सबसे ज्यादा मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले बिलासपुर के मशहूर नेत्रविषज्ञ , डॉ ललित माखीजा का भी संत सांईलाल दास जी के द्वारा सम्मान किया गया आज के इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के वरिष्ठ जन पंचायत के अध्यक्ष लोग बिलासपुर, बिल्हा चकरभाटा रायपुर भाटापारा रायगढ़ चंपा से आए थे


आज के इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या घर बैठे लोगों ने आज के इस कार्यक्रम का आनंद लिया आज के इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महीला सखी सेवा गृप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम कवर करने के लिए बिलासपुर से विजय दुसेजा, हमर संगवारी के प्रधान संपादक
पहुंचे प्रोग्राम को कवर किया