( उलझी हुई जिंदगी का सफर अब तेरे हाथ में है मंजिल की अब फिक्र नहीं जब से आप मेरे साथ में है सांई)
बिलासपुर /चकरभाटा:-
श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के 36वें दिन धूनी का आयोजन डोलानी परिवार के द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 🌙 10:00 बजे भगवान श्री झूलेलाल ,बाबा गुरमुख दास जी के फोटो पर फूलों की माला पहनाकर आरती करके की गई अनिल पंजवानी और गौरव के द्वारा भक्ति भरे भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई , शाम की आरती में अहमदाबाद से संत सांई जगदीश लाल जी पहुंचे वह महा आरती में शामिल हुए
शिव शांति आश्रम लखनऊ से सांई हरीश लाल जी विशेष रूप से चालिहा महोत्सव में शामिल होने के लिए झूलेलाल मंदिर चकरभाटा पहुंचे यहां पर बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया आतिशबाजी के साथ फूलों की वर्षा के साथ महिला समिति के द्वारा तिलक लगाकर आरती उतारी गई संत सांई लालदास जी के द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री झूलेलाल जी व अखंड ज्योत के दर्शन किए मथा टेका विश्व कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना कि अपने रूहानी दर्शन से भक्तों को निहाल किया आशीर्वाद दिया


दतिया से आए चंदन भाई और रायपुर के मयूर भाई दोनों अपने-अपने शहरों के मशहूर गायक और सिंगर हैं अपनी सुरीली आवाज से एक से बढ़कर एक भजन और गीतों से भक्तों का मन मोह लिया लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया ऐसे भजन व गीत थे जिनकी धुन व आवाज सुनकर लोग खुद ही खड़े होकर नाचने लगे झुमने लगे इस अवसर पर पूज्य चालीहा झूलेलाल मंदिर उल्हासनगर महाराष्ट्र से 50 लोगों का जत्था भी आज चकरभाटा पहुंचा व पूज्य बहराणा साहब की पूजा अर्चना की गई और विधि विधान के साथ मंदिर से निकलकर तालाब में पहुंचकर बहराणा साहेब को विसर्जन किया गया, और अखंड ज्योत को परवान किया गया,

आए हुए भक्तों के द्वारा
भी कई भजनों की शानदार प्रस्तुति दि गई कार्यक्रम के आखिर में डोलानी परिवार के द्वारा संत श्री सांई लाल दास जी श्री सांई हरीश लाल जी का स्वागत और सम्मान किया गया, पल्लव पाया गया, प्रार्थना की गई, विश्व कल्याण के लिए प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी भक्तों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति, कझुलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, इस आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी से प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से चकरभाटा पहुंचे प्रोग्राम को कवर किया

