सीपत क्षेत्र में स्थित धनुवार पारा बस्ती की शासकीय प्राथमिक शाला में सेवा एक नई पहल की संयोजिका रेखा आहुजा जी व सहयोगी सदस्या रीता टहिलयानी जी द्वारा शालेय छात्र छात्राओं में स्वेटर , स्टेशनरी व मिष्ठान वितरित कर ठंड में शाला आने से विमुख हो रहे बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके पालकों को कम्बल व गरम कपड़े भेंट किए ,,,, कार्यक्रम संयोजिका रेखा आहुजा जी ने उपस्थित ग्रामीणों और बच्चो को सुबह सवेरे की ठंड और आलस्य दूर करने तथा विपरीत ऋतुओं में स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने हेतु व्यायाम करने के टिप्स देते हुए योग के कुछ कुछ सरल आसन भी सिखाए जिनके प्रयोग से शरीर में स्व स्फूर्ति के साथ साथ मानवीय चेतना का भी विकास होता है ,,,, संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने इस प्रशंसनीय कार्य में सहभागिता देने वाले प्रमुख सहयोगी धन गुरु नानक दरबार के मुख्य सेवादार बबलू भैय्या जी , वरिष्ठ समाज सेवी इंदर गुरबानी जी ,मुकेश शाह , रेणु मूंदड़ा , पल्लवी , बिमला , मनीषा , प्रिया हरियानी , कुसुम , नीतू , कंचन भोजवानी , सुनील तोलानी व शालेय स्टॉफ तथा उत्कृष्ट शिक्षक चरण दास महंत के साथ साथ डिवाइन ग्रुप के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।