बिलासपुर / चक्करभाटा :- विगत ४० दिवस से चल रहे भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव ३१ दिसम्बर को सम्पन्न हुआ, इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन नियमित रूप से पूजा अर्चना तो होती है साथ ही रात्रि में कथा, सत्संग,भक्ति संगीत का भी आयोजन किया जाता रहा , समापन के कुछ दिन पूर्व देश के अन्य प्रदेशों से अनेक संत महात्माओं का भी आगमन होता रहा एवं विभिन्न म्युजिकल पार्टियों द्वारा सुंदर भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई , आखरी दिन


सुबह
10:00 बजे पूज्य बहराणा साहब की पूजा अर्चना की गई
सुबह १2 बजे विशाल शोभायात्रा मंदिर से निकाली गई जो , की बाबा गुरमुख दास चौक पहुंचकर बाबा गुरमुख द्वास जी की कुटिया के अंदर जाकर फूलों की माला पहनाई गई ,बाबा जी की आरती की गई, गौशाला में पहुंचकर गौ माता को फल फ्रूट खिलाया गया पूजा अर्चना की गई, शोभायात्रा
नगर भ्रमण करते हुए तलाब में पहुँच कर समाप्त हुई इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की जा रही थी, नगर के समाजसेवी आम आदमी पार्टी के नेता पार्षद विजय भा् व अन्य पार्षदों के द्वारा संत सांई लालदास जी का बड़ी फूलों की माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया पूज्य सिंधी पंचायत चक्करभाटा पूज्य सिंधी रियासती पंचायत के, अध्यक्ष मनोहरलाल मलघानी,

सुरेश फोटानी , सभी पंचायत के सदस्यों के द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया, कई अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी स्वागत सत्कार किया
एवं शामिल श्रद्वालु जन बैंड बाजे ,धुमाल पर खुशियां मनाते हुए नृत्य करते रहे शोभायात्रा में सांई लाल दास जी रथ पर विराजमान थे साथ ही झांकियो का भी प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भगवान श्री झूलेलाल एवं बाबा गुरमुख दास जी की प्रतिमा के अलावा जीवंत झांकियां भी शामिल थी जिसमें श्री वीर, बाहुबली हनुमान, शिव पार्वती


नरसिंह भगवान प्रमुख थी, तालाब में पहुंचकर विधि विधान के साथ पूज्य बहराणा साहब का विसर्जन किया गया और अखंड ज्योत को परवान किया गया,
.महोत्सव के समापन के अवसर पर सांय काल संत सांई लाल दास जी के ४० दिनों से चल रहे मौन व्रत धारण कर जैसी कठिन तपस्या से मुक्त हो कर जय श्री झूलेलाल के जय घोष के साथ अपना व्रत खोला एवं श्रद्धालु जनों को दिव्य दर्शन दिये. चकरभाटा रेलवे स्टेशन के समीप आनंद वाटिका के विशाल प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को सांई जी ने दिव्य दर्शन के दौरान युवक युवतिओं को धर्म-कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. दिव्य दर्शन में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी अनेक श्रद्धालु जनों शामिल हुए

,इस दौरान पूरे दिन श्रद्धालु जनों द्वारा निशुल्क स्वल्पाहार सेवा,चाय सेवा दी गई, भोजन प्रसादी, आम भंडारा आयोजन किया गया था
आज के इस आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झुलेलाल लाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष तौर पर चक्करभाटा पहुंचे ओर प्रोग्राम को कवर किया,