( हर कदम पर तेरा साथ चाहिए , यह भवसागर पार करने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए गुरुजी)
रायपुर :- श्री दुर्गा माता मंदिर मढ़ी लिली चौक रायपुर
सतगुरु महंत अनंतपुरी गोस्वामी जी के सानिध्य में प्रतिवर्ष की अनुसार इस वर्ष भी 31 दिसंबर को अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात्रि 8:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक भक्ति मय भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8:00 बजे माता दुर्गा जी सतगुरु जीवतपुरी गोस्वामी जी, सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई


आज के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भगवान प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या उत्तर प्रदेश से सचो सतराम धाम से श्री सांई सुरेंद्र दास जी विशेष रूप से मंदिर पहुंचे कार्यक्रम में शामिल हुए एवं अपनी अमृत वाणी से भक्तों को सत्संग का रसपान कराया वह कई भक्ति भरे भजनों की प्रस्तुति दी सरल भाषा में भजनों की एक-एक लाइन को वाक्य को उन्होंने समझाया अर्थ समझाया जिसे सुनकर भक्तजन निहाल हुए इस अवसर पर कई अन्य गायक भी पहुंचे थे जिनमें प्रमुख है श्री किशोर कुमार उदासी नागपुर से श्री दीपक उदासी रायपुर से पवन चावला रायपुर से राजू महाराज रायपुर से भंसाली जी रायपुर से

दीपक कुकरेजा उल्हासनगर से सभी कलाकारों के द्वारा भी एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए रात्रि 12:00 बजे लाइट बंद कर दी गई वह मां दुर्गा की आराधना की गई पूजा की गई महाआरती की गई इस अवसर पर सतगुरु महंत अनंतपुरी गोस्वामी जी के द्वारा आए हुए सभी भक्तजनों को अंग्रेजी नववर्ष की बधाई दी और शुभकामनाएं दी कहा कि माता रानी की कृपा सब पर बरसती रहे समाज में एकता भाईचारा प्रेम बना रहे और जो वर्ष बीत गया उसको भुला दिया जाए पुरानी बातों को भुला दिया जाए और नए वर्ष के दिन नई शुरुआत की जाए समाज में जन जागृति लाई जाए एकता का परिचय दिया जाए



धर्म कर्म के कार्य किया जाए आखिर में विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई पल्लव पाया गया अरदास की गई प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी भक्तजनों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तजनों के द्वारा भंडारा ग्रहण किया इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा, इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर पहुंचे वह प्रोग्राम को कवर किया