सूरत शहर के रामनगर सिन्धी काॅलोनी में स्थित स्वामी टेऊँराम स्पोर्ट्स ग्राउन्ड में सिन्धी समाज का गुजरात लेवल क्रिकेट टुर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।
रामनगर सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि इस क्रिकेट टुर्नामेंट में सिन्धी समाज की सूरत शहर की 3 टीम एवं गुजरात के विविध शहरों की 6 टीम शामिल हुई जिसमें अहमदाबाद शहर की शिवा इलेवन टीम विजेता बनी एवं सूरत शहर की सदाशिव चैम्पियन रनर-अप टीम बनी।

सिन्धी समाज प्रीमियर लीग के आयोजकों द्वारा विजेताओ को ट्राॅफी, शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि विशेष के रूप में सूरत शहर रांदेर पोलिस स्टेशन के पोलिस इंस्पेक्टर श्री आर.जे चौधरी सर एवं रामनगर सिन्धी समाज के अग्रणीगण उपस्थित रहकर सभी खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।