अशोक मनवानी भोपाल : बॉलीवुड में कई विलेन हैं। अमरीश पुरी। शक्ति कपूर। मुकेश ऋषि। लिस्ट लंबी है। इस लिस्ट में एक्टर सुधीर का नाम भी शामिल है। जिन्होंने 70 से लेकर 90 के दशक तक बॉलीवुड पर राज किया और ‘बेस्ट विलेन’ कहलाए। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस विलेन रहे सुधीर का असली नाम भगवानदास मूलचंद लूथरिया था सुधीर ने फिल्मों में अपनी शुरुआत हीरो के रूप में की थी, लेकिन बाद में वो फेमस विलेन बन गए। सुधीर ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और अमिताभ बच्चन संग दर्जन भर मूवीज की थी।रौबदार आवाज, लंबी-लंबी मूंछें और गहरी आंखें… हम बात कर रहे हैं उस सेल्फ मेड एक्टर की, जिसने 70 से 90 के दशक तक बॉलीवुड पर खूब राज किया। कभी विलेन बना, कभी चोर। ज्यादातर साइड रोल्स किए, लेकिन वो फिल्मों में जब आए थे, तब हीरो थे। उनका असली नाम भी भगवानदास मूलचंद लूथरिया था। उन्होंने दौलत-शोहरत तो खूब कमाई, जिंदगी अकेलेपन में बीती। यहां तक कि आखिरी समय में भ
