इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित ‘मालवा उत्सव’ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं संबोधन से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मालवा अंचल सहित संपूर्ण प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव जी ने 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की, जिससे कलाकारों एवं संस्कृतिकर्मियों का उत्साहवर्धन होगा।
आइए, हम सब मिलकर अपनी लोक विरासत को सहेजें और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएँ।
जय मालवा, जय मध्यप्रदेश, जय हिंद।
