उन्नाव उत्तर प्रदेश :- उसकी लैंड रोवर डिफेंडर और BMW Z4 कार को भी अब जब्त कर लिया है।
ED की कोलकाता जोनल ऑफिस ने सोमवार को कार्रवाई का ब्योरा सार्वजनिक किया है। बताया- छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ऐसे दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस मिली हैं, जिनसे अवैध लेनदेन की पुष्टि हुई है। अनुराग ने अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दिया। हवाला और फर्जी अकाउंट्स के माध्यम से अकूत संपत्ति बनाई और दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी। अनुराग द्विवेदी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी है। ED ने 31 दिसंबर, 2025 और 1 जनवरी 2026 को लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, सूरत और वाराणसी में स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी।