बिलासपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से आज शहर के न्यू सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर के वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.. इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि, प्रेस क्लब को कई वर्षों बाद युवा नेतृत्व की कमान मिली है और अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी पत्रकारों के विकास, हित और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी..

विधायक से मुलाकात के पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने फर्म एवं सोसायटी विभाग के उप पंजीयक एवं प्रेस क्लब चुनाव अधिकारी ज्ञान साहू से मुलाकात कर विजय प्रमाण पत्र प्राप्त किया, इसके बाद कार्यकारिणी ने बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात की.. कलेक्टर ने अध्यक्ष अजीत मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ कॉफी पर चर्चा की.. इस दौरान प्रेस क्लब में पत्रकारों के कार्य, उनकी समस्याओं और हितों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ..
कलेक्टर से भेंट के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से भी मुलाकात की, एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव को बधाई देते हुए प्रेस क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.. एसएसपी ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है और नई कार्यकारिणी से सकारात्मक पहल की अपेक्षा है..