बिलासपुर में 12 से 19 जनवरी तक
श्रीराम कथा का आयोजन बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक श्री अमर अग्रवाल जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है
इस अवसर पर कथा व्यास संत श्री विजय कौशल जी महाराज का स्वागत करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ
बहुत सुंदर शब्दों में श्री राम कथा एवं भजनों से उपस्थित भक्तजनों को उन्होंने आनंदित कर दिया,सभी झूमते हुए भावविभोर होकर श्रवण को बाण लगने से लेकर उसके माता पिता के द्वारा श्राप दिए जाने तक कथा का सभी ने श्रवण किया,महराज श्री के सुंदर वर्णन से सभी के आंखों में आंसू आ गए
उनकी मधुर वाणी ने सभी का मन मोह लिया
इस अवसर पर आदरणीय अमर भैया के द्वारा श्रीराम जी का दुपट्टा पहनाकर मेरा सम्मान किया गया,इस सम्मान के लिए एवं सुंदर श्रीराम कथा के आयोजन के लिए उनका हृदय से आभार
आशा करता हूं इस तरह के सुंदर यादगार आयोजन नगर में होते रहने चाहिए
इस अवसर पर भा.ज.पा. नेत्री एवं ग्रैंड अंबा होटल के संचालक भाई अशोक टूटेजा जी से सौजन्य भेंट हुई