गुढ़ (अखंड सत्ता)
31 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के भैरवनाथ मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री नागेंद्र सिंह के साथ कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्री बाबूलाल यादव, श्री के.के. गर्ग, श्री विवेक दुबे, भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट अनंत कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतज़ामों एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
