बिलासपुर :- संयोजिका सेवा एक नई पहल प्रकृति की गोद में बसा पहाड़ी गांव *भनवार टंक* जहां के भोले भाले आदिवासी जन आज भी आधुनिक सुख सुविधाओं से कोसों दूर संघर्ष का जीवन जी रहे हैं इनकी सुध ली समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने ,,,,,,,, उत्कृष्ट शिक्षक नारायण नायक जी के सानिध्य में संस्था के सदस्यों ने ग्राम की शासकीय प्राथमिक शाला में पहुंच कर वहां अध्ययन रत छात्र छात्राओं को स्वेटर , जूते मौजे , खिलौने , शैक्षणिक सामग्री व बैठने के लिए उपयुक्त दरिया आमंत्रित पालक बंधुओं को शाल , कम्बल , गरम कपड़े , चरण पादुकाएं उनके कच्चे आवास को धूप पानी से बचाव हेतु तिरपाल व अभाव ग्रस्त परिवारों को समुचित सूखा राशन प्रदाय कर अन्य आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुएं मुहैय्या करवाई ,,,, इस अवसर पर प्रेषित अपने भावात्मक संदेश में कार्यक्रम संयोजिका रेखा आहुजा जी ने कहा कि इन अभाव ग्रस्त आत्माओं की भाव पूर्ण सेवा हमारी संस्था की प्राथमिकता है,,,,, इस वृहद कार्यकम को संयोजित करने वाली समाज सेविका रेखा आहुजा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने अन्य दान दाताओं यथा धन गुरु नानक दरबार के मुख्य सेवादार बबलू भैय्या , आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ साधक इंदर गुरबानी , युवा उद्योग पति सोनू पाहुजा, आकाश माखीजा , मुरली तोलानी , प्रिया , मुकेश शाह , सुनील तोलानी , रेखा नत्थानी तथा सुखमनी साहिब परिवार विनोबा नगर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ,,,,,,,,