बिलासपुर : विश्वविद्यालय अध्यक्ष दुष्यंत साहू ने बताया की विश्वविद्यालय के कुछ विभागों (Commerse,Maths,Rural Technology) में छात्रों का ATKT लगा है। जिसका कारण ATKT के छात्रों को लेकर आई नई CBCS नियम है,जिसका छात्रों को तो दूर कई प्राध्यापकों तक को अच्छे से जानकारी नहीं थी! जिसके कारण विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों का एक साल बर्बाद हो रहा, यह किसी प्रकार से न्याय संगत नहीं है अतः हमारी विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है की 4th सेमेस्टर में ATKT का शिकार हुए सभी विद्यार्थीयों के लिए जल्द से जल्द विशेष प्रावधान के तहत ATKT परीक्षा आयोजित कराई जाए,जिस प्रकार पूर्व में आयोजित होती थी एव्ं ऐसे दमनकारी नीति नियम में जरूरी बदलाव किये जाएं। वही दूसरी मांग को लेकर मंत्री इंदीवर शुक्ला ने बताया की अंतिम सेमेस्टर की अवधि जो जुलाई – अगस्त तक होने को है उसे कम कर इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए जिससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थीओं के लिए भविष्य में होने वाले उनके प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह के परेशानियों का सामना न करना पड़े। इन दोनों विषय में त्वरित कार्यवाही करते हुए हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद इस विषय को लेकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। मौके पर प्रांत छात्रशक्ति प्रमुख एनीरोज टोडर , विवि प्रमुख प्रफुल जोशी जी, सहमंत्री जितेंद्र साहू ,सक्षम, राहुल, रोहन, समीक्षा, विक्रम, गगन, दीपक, गौरव एवं विश्वविद्यालय के छात्र अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।
