अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जल्द ही ईरान पर बड़ा हमला होने की आशंका है। इसके चलते ईरान और इजरायल के हवाई क्षेत्रों से गुजरने वाली तमाम उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों से लुफ्थांसा, अमीरात और कतर एयरवेज जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने ईरान, इराक और लेबनान के लिए अपनी सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी हैं। कई देशों ने एहतियातन अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है

या वैकल्पिक रूट अपनाने के निर्देश दिए हैं। भारत, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों ने अपने नागरिकों को ईरान और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। उधर ईरान ने अमेरिका को चेताया कि तेहरान पर किसी भी तरह का हमला पूर्ण युद्ध माना जाएगा। सैन्य कार्रवाई का हर स्तर पर जवाब देने की बात कही गई।।
