बिलासपुर/ चक्करभाटा:-
श्री झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के संत सांई लाल दास जी की परम पूज्यनीय माता धर्मी देवी जसूजा जी का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया जिसकी पगड़ी रसम वह शोक सभा आयोजित की गई जिसमें नगर पालिका बोदरी की अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा व सभापति रितु राम बनवारे पार्षद श्याम आर्य विजय वर्मा, (भा्) लक्ष्मी नारायण मरावी सुनील वर्मा दीपक जगवानी, पार्षद रोहित साहू राजा साहू हीरालाल लोधी विष्णु साहू एवं सदस्यों के द्वारा संत सांई लालदास जी को शोक पत्र सौपा गया और स्वर्गीय धर्मि देवी जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की पार्षद विजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे नगर का गौरव भगवान झूलेलाल जी का मंदिर और हमारे परम आराध्य भगवान झूलेलाल मंदिर के संत सांई लाल दास जी की पूज्य पूज्यनीय माता जी का अचानक स्वर्गवास हो जाना हम सभी को बड़ा धक्का लगा है, और सभी आहत है,
और बड़ा दुख हुआ है
बहुत ही शांत स्वभाव और हंसमुख मिलनसार थी माता धर्मी देवी जी, हमें उनका बहुत आशीर्वाद 🙏❤ स्नेह वह प्यार हमेशा मिलता रहा है उन्हीं के आशीर्वाद के कारण आज हम इस पदवी तक पहुंचे हैं उनका यूं चले जाना हम सबको बहुत तकलीफ हुई है उनकी कमी को तो कोई पूरा नहीं कर सकता है पर उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर सेवा कार्य व धर्म के कार्य हम हमेशा करते रहेंगे, ईश्वर से हम यही प्रार्थना करते हैं कि उनकी पुनीत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें वह यह दुख सहने की शक्ति उनके परिवार को और नगर वासियों को दे