बिलासपुर / चक्करभाटा :+ श्री झुलेलाल मंदिर चक्करभाटा के संत
पूज्य सतगुरु साईं लालदास साहब की माता जी एवं ब्रह्मलीन बाबा गुरमुखदास साहब की धर्मपत्नी, श्रद्धेय श्रीमती धर्मी देवी जसूजा जी के निधन उपरांत केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहु जी श्री सिंधु अमरधाम आश्रम पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकसंतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कई भक्तजन और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे