उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का देश के सिंधी समाज ने माना आभार
लखनऊ
उत्तर प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप थीम परेड में झांकी प्रदर्शित की गई इसमें सिंधी संत साईं चाण्डुराम साहब के दिव्य दर्शन स्वरूप को दर्शाया गया
उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निदेशक अभिषेक शुक्ला अखिल के मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस झांकी का निर्माण किया गया विधानसभा लखनऊ चारबाग से चलकर परिवर्तन चौक केडी सिंह स्टेडियम झांकी निकल गई प्रदर्शन की गई झांकी के अग्रभाग पर शिव शांति संत आसुदाराम आश्रम के पूजनीय संत सिंधी समाज के धर्मगुरु आध्यात्मिक संत साईं चाण्डुराम सहिब को समर्पित किया गया और उनके दिव्य स्वरुप को दर्शाया गया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77 में गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित अन्य तिथि उपस्थित थे
गणतंत्र दिवस समारोह में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई
गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिंधी संत साईं चाण्डुराम सहिब को समर्पित झांकी निकालने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी भाषा विभाग उत्तर प्रदेश का आभार