
29 जनवरी भारतीय समाचार पत्र दिवस.🖋️
भारतीय समाचार पत्र दिवस हर साल 29 जनवरी को मनाया जाता है। जो कि हमें पहले भारतीय समाचार पत्र के जन्म की याद दिलाता है। यह दिन भारत में प्रिंट मीडिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
जेम्स ऑगस्टस हिक्की नामक एक आयरिश पत्रकार ने 29 जनवरी, 1780 को कोलकाता से “हिक्कीज़ बंगाल गजट” नामक पहला अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र प्रकाशित किया था। इसीलिए इस दिन को भारतीय समाचार पत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिक्कीज़ बंगाल गजट ने ब्रिटिश सरकार की नीतियों और कार्यों पर खुलकर सवाल उठाए। इस समाचार पत्र ने भारतीयों के अंदर राष्ट्रीय चेतना को उद्वेलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय समाचार पत्र दिवस भारतीय पत्रकारिता और प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का एक अवसर है. इस दिन हम भारत के पहले समाचार पत्र हिकी के बंगाल गैजेट की स्थापना को याद करते है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाचार पत्रों के महत्व को और उनकी भूमिका के बारे में जागरुकता बढ़ाना है
भारतीय समाचार पत्र की शुरुआत 29 जनवरी 1780 में हुई थी। भारतीय समाचार पत्र दिवस भारतीय समाचार पत्रों की भूमिका और महत्व को समझाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन को भारतीय प्रेस के योगदान और पत्रकारिता की स्वतंत्रता के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है| इस दिन का मुख्य उद्देश्य भारतीय मीडिया की स्वतंत्रता और उसकी समाज में भूमिका को समझाना है। यह पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. साथ ही यह दिन भारतीय पत्रकारिता के संघर्ष और विकास की प्रक्रिया को भी सम्मानित करता है।
पत्रकारिता जगत से जुड़े समस्त पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार और आम जनमानस के बीच सेतु का कार्य किया है। निश्च़ित रुप से सभी पत्रकार बन्धु ना केवल जनमानस की सशक्त आवाज है वरन् लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में सभी पत्रकार बन्धुओं का योगदान सराहनीय है।
निष्पक्षता एवँ निर्भिकता के साथ आम जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारिता जगत के मार्गदर्शक अग्रज लोकतंत्र के सजग प्रहरी समस्त पत्रकार बन्धुओं तथा समस्त सुधी पाठकों को ” 📖 भारतीय समाचार पत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवँ शुभकामनाएँ”
साभार संकलन एवँ प्रस्तुति:-
इन्दू गोधवानी..रायपुर..✍️ 9425514255