सूरत शहर के रामनगर सिन्धी समाज की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ‘लोक सेवा मंडल’ एवं ‘सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस’ द्वारा साथ मिलकर सिन्धी समाज भवन, रामनगर, सूरत में समस्त सिन्धी समाज हेतु सामुहिक शादियाँ एवं जनेऊ का भव्य आयोजन किया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया की इस कार्यक्रम में समस्त भारत के सिन्धी समाज के 09 जोड़े एवं 38 बालक शामिल हुए जिनकी शादी एवं जनेऊ संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि-विधान पूर्वक किए गए।
साथ ही सभी जोड़ों एवं बालकों को घर की जरूरत का सामान एवं गिफ्ट्स प्रदान किए गए।
नवदंपति एवं सभी बालकों को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु समस्त रामनगर एवं सूरत सिन्धी समाज के ट्रस्टीगण एवं अग्रणीगण भी इस कार्यक्रम में पधारे।