सुरत :- रामनगर सेवा समिति द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस सिन्धी समाज भवन, रामनगर, सूरत में भव्य रूप से मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में सिन्धी समाज के भाई-बहन शामिल हुए।
सिन्धी समाज भवन के अध्यक्ष श्री गिरधारीमल बसराणी जी की अध्यक्षता में ध्वजवंदन किया गया एवं सिन्धी समाज के 70 साल से ज्यादा उम्र के 60 सीनीयर सिटीजन्स का सम्मान किया गया।
रामनगर सेवा समिति का गठन सिन्धी समाज के सामाजिक, पारिवारिक मसलों में मददरूप बनने के लिए किया गया हैं।
इस समिति के सदस्यगण भाईसाहेब रूपचंद रोहेड़ा, हरेश खिलवाणी, अशोक लालवाणी, सोनु अछड़ा, साजन कटारी, एडवोकेट जयपाल बालचंदाणी, एडवोकेट कुमार रामनाणी, एडवोकेट मयुर होतवाणी, एडवोकेट कन्हैयालाल नंदवाणी, रूपेश नेभवाणी, नानक हेमनाणी, अनिल चंदाणी, विनीत परचवाणी एवं पवन हासीजा हैं।