सिन्धु सेवा समिति स्कूल, आनंद महल रोड़, अड़ाजण, सूरत में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का सुंदर आयोजन किया गया।
सूरत शहर के फुडस एवं ड्रग्स विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर श्री प्रकाश पुरसनाणी जी द्वारा ध्वजवंदन किया गया।
इस अवसर पर पुज सूरत सिन्धी पंचायत के पदाधिकारियों सहित सूरत शहर के विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारीगण एवं सिन्धी समाज के अग्रणीगण उपस्थित रहे।
सिन्धु सेवा समिति स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं तत्पश्चात सभी में अल्पाहार का वितरण किया गया।