सतना ;- अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब सतना द्वारा जनवरी में ‘व्यावसायिक माह’ के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के 8 कर्मयोगियों को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राकेश मिश्रा एवं अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल की उपस्थिति में इंजीनियर आई.पी. सिंह, आयकर विभाग से राकेश समदड़ीया, डॉ. आकाश छावड़िया, रेडक्रॉस से जे.पी. शुक्ला और एएसआई सुमित मरावी सहित अन्य को नवाजा गया। पब्लिक इमेज चेयरमैन हरिओम गुप्ता ने इसे समाज के प्रति निष्ठा का सम्मान बताया।