बिलासपुर :- आर्यन फ़िल्म द्वारा चेतना अभियान के अंतर्गत निर्मित रोड सेफ्टी अवेयरनेस फ़िल्म “सुरक्षा” के पोस्टर का विमोचन माननीय सांसद श्री तोखन साहू जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। यह फ़िल्म आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का सशक्त संदेश देती है।
फ़िल्म का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि बाइक चलाते समय दोनों सवारियों द्वारा हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाया जाए। फ़िल्म यह भी दर्शाती है कि सड़क पर दुर्घटना केवल अपनी गलती से ही नहीं, बल्कि सामने से आने वाले की भूल से भी हो सकती है, ऐसे में सीमित गति से वाहन चलाने पर समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है और जान बचाई जा सकती है।
इस अवसर पर आर्यन फ़िल्म के निर्देशक रामा नंद तिवारी, सहायक निर्देशक महेंद्र सूर्यवंशी एवं क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ. सुनंदा मरावी उपस्थित रहे।
फ़िल्म में विशेष सहयोग डॉ. एल.सी. मधारिया का रहा है, जबकि लेखन कार्य रितु साहू एवं खुशी देवांगन द्वारा किया गया है। फ़िल्म का निर्माण बिलासपुर डीआईजी एवं SSP श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों एवं यातायात प्रभारी एएसपी श्री राम गोपाल करियारे के मार्गदर्शन में किया गया है।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में विवेक चंद्रा एवं कृष्णी तिवारी नज़र आएंगे। छायांकन एवं संपादन का कार्य जितेंद्र सिदार एवं मोहनीश विश्वकर्मा द्वारा किया गया है। क्रिएटिव टीम में उमा शंकर (सेवानिवृत्त एसआई, यातायात), अनुज मिश्रा एवं मनोमिका राजपूत शामिल हैं।
आर्यन फ़िल्म की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फ़िल्म मे विशेष सहयोग ASP श्री मति मधुलिका सिँह एवं ASP श्री पंकज पटेल जी का मिला हैँ /