नरसिंहपुर जिले के बरमान मां नर्मदा रेत घाट पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई घटना दोपहर लगभग 2 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है हादसे के बाद पूरे स्टेशन गंज सिंधी कालोनी नरसिंहपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है
नरसिंहपुर सिंधी कालोनी कृष्णा वार्ड निवासी संभव हरियानी, 24 वर्ष, पिता कैलाश हरियानी एवं सौरभ चावला,25 वर्ष, पिता अनिल चावला ‘अन्नू’, निवासी कृष्णा वार्ड सिंधी कॉलोनी, नरसिंहपुर अपने दो अन्य मित्रों के साथ बरमान रेत घाट मां नर्मदा तट पर स्नान करने पहुंचे थे
नहाते समय दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे मौके पर मौजूद बरमान घाट नाविकों ने उन्हें बचाने का खूब प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी
बाद में दोनों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। इस हृदय विदारक हादसे से सिंधी कॉलोनी सहित पूरे स्टेशन गंज,नरसिंहपुर शहर में शोक की लहर व्याप्त है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।